Breaking News

भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक को दी भद्दी गालियाँ और सरेयाम जूतों से मारा - AR NEWS - HINDI





01. संत कबीरनगर के भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक को दी भद्दी गालियाँ और सरेयाम जूतों से मारा !

संत कबीरनगर के भाजपा सांसद ने भाजपा विधायक को दी भद्दी गालियाँ और सरेयाम जूतों से मारा ! शोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं ये दोनों ही नेता ! भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश सिंह बघेल को भद्दी गालियाँ दे देकर पिटाई की !

02.  दिग्विजय सिंह की घटिया बयानबाजी जारी , चुनौती दी मुकदमा दर्ज करे सरकार 

वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता शरर दिग्विजय सिंह ने एक शर्मनाक ब्यान देते हुए पुलवामा आतंकी हमले को महज एक दुर्घटना बताया है जिसके लिए आज कल से ही शोशल मीडिया पर ट्रोल किये जा रहे हैं ! दिग्विजय सिंह ने दो कदम और आगे बढ़ते हुए बीजेपी को उनपर मुकदमा दर्ज करने की भी चुनौती दी है !


03. 09 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम  के कपाट!


आगामी 09 मई से केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और चारधाम यात्री और अन्य श्रद्धालु  उस दिन से केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे ! गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को जबकि हेमकुंड साहब के कपाट 26 मई को खुलेंगे ! 


04.  अयोध्या राम मन्दिर मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई हुयी सर्वोच्च न्यायालय में : फैसला सुरक्षित !


एक महत्वपूर्ण सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में अयोध्या विवाद को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में आज हुयी है जिसमे मध्यस्थता करनेवालों के नाम आज ही अदालत ने मांगे है ! अदालत जल्द अपना फैसला सुनाएगी , फैसला सुरक्षित रख लिया गया !

05. दिल्ली में कोंग्रेस और आप में कोई गठबंधन नहीं : शीला दीक्षित !


श्री मती शीला दीक्षित ने दिल्ली में आप के साथ अब किसी तरह के गठबंधन से इनकार किया और स्पष्ट किया की कोंग्रेस सभी सातो सीट पर लड़ेगी ! यह आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है जिसने कोंग्रेस से गठबंधन  की पुरजोर कोशिशें की ! बिफरे केजरीवाल ने इसको अब बीजेपी और कोंग्रेस के बीच का गुप्त समझौता बताया है ! 


06. रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज चोरी हुए : राफेल पर अगली सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में 14 मार्च को!

रक्षा मंत्रालय से राफेल की कीमत निर्धारण सम्बंधित  फाइलें चोरी हो गयी हैं उर यही फाइलें मीडिया के पास हैं ! कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 14 मार्च का दिया है !

07. टैक्स वसूली से खफा US बंद करेगा ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट !

भारत अमेरिका से सौ फीसदी टैक्स वसूलता है इसलिए US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट बंद करने का प्रस्ताव रखा है ! इससे भारत को बड़ा झटका लग सकता है !

08. दुनिया के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 22 भारत के !

दुनिया के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 22 भारत के हैं और गुडगाँव नम्बर एक पर है !

अभी की सुर्खियाँ यही हैं, मुझे दीजिये इजाजत .. कल सुबह तक की खबरों की सुर्ख़ियों  के साथ, अब मुलाक़ात होगी  10 बजे .. तबतक के लिए शुभरात्रि  !


प्रधान संपादक



( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments