आतंकी मसूद अजहर को बैन किये जाने पर फिर चीन ने किया वीटो का इस्तेमाल - AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 14 मार्च 2019 - Morning News Headlines
1. आतंकी मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित कर बैन किये जाने पर फिर चीन ने अडंगा लगाया ,किया वीटो पावर का इस्तेमाल
यूनाइटेड नेशन में आतंकी मसूद अजहर को बैन किये जाने पर फिर चीन ने वीटो का इस्तेमाल कर अडंगा लगा दिया ! कल रात इसपर फैसला हुआ !
2. अजीम प्रेमजी बने भारतीय इतिहास के सबसे बड़े दानी, 34 फीसदी शेयर किए दान
आईटी दिग्गज और विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने विप्रो लिमिटेड के 34 फीसदी शेयर परोपकार कार्य के लिए दान कर दिए हैं। इन शेयर का बाजार मूल्य 52,750 करोड़ रुपये है !
3. चुनाव आयोग ने 19 मार्च को होनेवाली GST काउन्सिल की बैठक को मंजूरी दी
19 मार्च को प्रस्तावित GST काउन्सिल की बैठक को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गयी है,अतः यह बैठक अपने पूर्वनिर्धारित समय पर ही होगी !
4. वोटिंग अवेयरनेस के लिए पीएम मोदी के धुआंधार ट्वीट
पीएम मोदी ने वोटिंग अवेयरनेस के लिए 31 ट्वीट कर वोटरों को मतदान के लिए जागरूक किया ,और सबसे मतदान की प्रक्रिया में देशहित में भाग लेने की अपील भी की !
5. चीन के मसूद अजहर पर वीटो से नाराज अमेरिका की चीन को दो टूक
मसूद अजहर पर चीन ने चौथी बार वीटो का प्रयोग किया है जिससे खिन्न अमेरिका ने चेतावनी जारी है कि अगर यही रवैया रहा तो सदस्य देश अन्य उपायों पर गौर कर कार्यवाई करेंगे !
6. बोईंग 737 मैक्स की उड़ानों पर रोक लगा दी है
DGCA ने भारत में बोईंग 737 मिस विमानों की उड़ान पर तत्काल रोक लगा दी है ! कई अन्य देशों ने भी इस विमान की उड़ान को तत्काल रोक दिया है !
7. पूरा बंगाल अति संवेदनशील घोषित हो : बीजेपी की चुनाव आयोग से मांग
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से पूरे बंगाल को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग की है ! विपक्षी पार्टी के नेताओं की रैलिओं को ममता बनर्जी द्वारा गैर कानूनी तरीके से बेकार के अड़ंगे लगाकर रोकने की कोशिश करने का जिक्र करते हुए बीजेपी ने पंचायत चुनावों में हुयी हत्याओं और हिंसा का भी जिक्र किया है और यह मांग की है !
8. नमामि गंगे और मिशन फॉर क्लीन गंगा की हकीकत जानने वाराणसी आएंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी पीएम मोदी जी के चुनाव क्षेत्र में नमामि गंगे और मिशन फॉर क्लीन गंगा की हकीकत जानने जल्द ही वाराणसी आएंगी प्रियंका गांधी !
9. आस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें और सीरीज के आखिरी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में 35 रनों से हराया और सीरीज 3-2 से जीत लिया
35 रनों से आस्ट्रेलिया ने आज भारत को फिरोजशाह कोटला के मैदान में हराया और इस सीरिज को अपने नाम कर लिया ! विश्वकप से पहले यह टीम का मनोबल गिरानेवाला भी हो सकता है !
10. चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आज चेन्नई में कहा की चुनावों में बेरोजगारी आज सबसे बड़ा मुद्दा है और यह इन चुनावों में मुद्दा बना रहेगा !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं,देर शाम तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात के दस बजे ..
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments