Breaking News

आस्ट्रेलिया ने यह एकदिवसीय मैचों की सीरीज 3-2 से जीत लिया - AR NEWS HINDI

खेल समाचारों की सुर्खियाँ 



1. आस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें और सीरीज के आखिरी मैच में हराया 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने ख्वाजा के शानदार शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 273 रन बनाने थे लेकिन टीम इंडिया 50 ओवर में 237 रन ही बना पाई। इस तरह से पांचवें वनडे में भारत को 35 रन से हार मिली।




2. आस्ट्रेलिया ने यह एकदिवसीय मैचों की सीरीज 3-2 से जीत लिया

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज को 3-2 से जीत लिया !

3. विश्वकप से पहले यह हार टीम का मनोबल गिरानेवाला भी साबित हो सकता है

विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट से ठीक पहले यह सीरीज हार टीम का मनोवैज्ञानिक तौर पर मनोबल गिरानेवाली मानी जा रही है मगर क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और जो टीम उस दिन बेहतर  खेलती है वह जीतती है !




4. 3 साल बाद अपने घर में ही कोई सीरीज हारा भारत 

तीन साल बाद भारत अपने ही घर में कोई सीरीज हरा है इसलिए दर्शक नाराज और निराश दिखे ! इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टी 20 सीरीज में भी भारत को 2-0 से हराया था।


5. 2022 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले सकती हैं 48 टीमें 

जून में होनेवाली बैठक में 2022 फीफा कप को लेकर फैसला लिया जाएगा ! संभावना यह है कि फीफा वर्ल्ड कप एन 48 टीमें हिस्सा लें !

खेल समाचारों में अभी के लिए इतना ही, खेल जगत की महत्वपूर्ण सुर्खिओं पर हमारी टीम नजर बनाए रखेगी और आगे फिर आपको हम अपडेट देंगे !



प्रधान सम्पादक 

- रंजन कुमार 


( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )


No comments