छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर फुट ओवर व्रिज गिरा - AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 14 मार्च 2019 - Evening News Headlines
1. मुम्बई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर फुट ओवर व्रिज गिरा और इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की अबतक मौत की खबर है और 34 अन्य घायल हुए हैं
CST मुम्बई के प्लेटफ़ार्म नम्बर एक से जोडनेवाली यह फुटओवर व्रिज शाम को गिर पड़ा और तब लगभग 100 लोग इसपर मौजूद थे ! घायलों का इलाज जारी है !
2. महाराष्ट्र के सीएम ने घटनास्थल का दौरा किया
महाराष्ट्र सीएम ने घटनास्थल का दौरा किया,और जरूरी निर्देश देने के साथ ही घटना पर दुःख जताते हुए मुवावजे की घोषणा की है ! सीएम ने हादसे के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं !
3. प्रधानमन्त्री ने मुम्बई हादसे पर दुःख जताया,सीएम से बात की
प्रधानमन्त्री ने सीएम से बात की और हादसे पर दुःख जताया है ! मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है !
4. आतंकी मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित कर बैन किये जाने पर फिर चीन ने अडंगा लगाया ,किया वीटो पावर का इस्तेमाल
यूनाइटेड नेशन में आतंकी मसूद अजहर को बैन किये जाने पर फिर चीन ने वीटो का इस्तेमाल कर अडंगा लगा दिया ! कल रात इसपर फैसला हुआ !
5. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने UN में अजहर मसूद के प्रस्ताव पर चीन के रुख पर खेद और हैरानी जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया !
भारत और चीन संबंधों के उपर एक करारा तमाचा भी है यह जब चौथी बार चीन ने ऐसे प्रस्ताव पर वीटो किया है ! विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने UN में अजहर मसूद के प्रस्ताव पर चीन के रुख पर खेद और हैरानी जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया !
6. सीएम देवेन्द्र फडनवीश ने उच्च स्तरीय आपातकालीन बैठक बुलाई
अभी अभी प्राप्त खबरों के अनुसार सीएम देवेन्द्र फडनवीश ने उच्च स्तरीय आपातकालीन बैठक बुलाई है जिसमे फुट ओवर ब्रिज हादसे पर चर्चा होगी !
7. मुम्बई हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान
मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार के मुआवजे का एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाई का भरोसा दिया !
8. चुनाव आयोग ने 19 मार्च को होनेवाली GST काउन्सिल की बैठक को मंजूरी दी
19 मार्च को प्रस्तावित GST काउन्सिल की बैठक को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गयी है,अतः यह बैठक अपने पूर्वनिर्धारित समय पर ही होगी !
9. भीम आर्मी के चन्द्रशेखर से मिलीं प्रियंका गांधी - अटकलों का बाजार गर्म
भीम आर्मी के चन्द्रशेखर से प्रियंका गांधी के मिलने के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया,लेकिन चन्द्रशेखर ने प्रियंका के जाने के बाद स्पष्ट किया कि उनको कोंग्रेस से कोई लेनादेना नहीं !!
10. चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आज चेन्नई में कहा की चुनावों में बेरोजगारी आज सबसे बड़ा मुद्दा है और यह इन चुनावों में मुद्दा बना रहेगा !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं, कल सुबह तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर सुबह दस बजे ..
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments