न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों के बाहर नमाज के वक्त अंधाधुंध फायरिंग - AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 15 मार्च 2019 - Morning News Headlines
1. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों के बाहर नमाज के वक्त अंधाधुंध फायरिंग
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च से एक दुखद और अफसोसजनक खबर है जहां दो मस्जिदों में नमाज के वक्त अंधाधुंध फायरिंग की गयी है ! हमलावर इस हमले को अपने हेलमेट से लगे कैमरे से फेसबुक लाइव दिखा भी रहे थे जिनके फेसबुक अकाउंट को सस्पेंड किया गया है !
2. न्यूजीलैंड हमले में अनेक निर्दोषों की मौत और कइ घायल
अभीतक मिल रही खबरों के अनुसार इस हमले में 40 की मौत और 50 से ज्यादा लोगो के घायल होने की खबर है !
3. मस्जिद पर हमलें में बाल बाल बची बंगलादेशी क्रिकेट टीम
मस्जिद पर फायरिंग के वक्त न्यूजीलैंड में तीसरे टेस्ट मैच के लिए वहीँ मौजूद बंगलादेशी क्रिकेट टीम नमाज के लिए इन्हीं मस्जिदों में गयी थी ! अफरातफरी के बीच ये खिलाड़ी भागते दिखे,और इस हमले में बाल बाल बच गये हैं ! टीम सुरक्षित होटल पहुंच गयी है !
4. महाराष्ट्र के सीएम ने किया कघटनास्थल का दौरा : मुम्बई हादसा
महाराष्ट्र सीएम मुम्बई के CST में घटनास्थल का दौरा कर फिर घायलों से मिले ! कल देर रात जरूरी निर्देश देने के साथ ही घटना पर दुःख जताते हुए मुवावजे की घोषणा की है ! सीएम ने हादसे के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं !
5. क्राइस्ट चर्च में आतंकी हमले के बाद न्यूजीलैंड और बंगलादेश के बीच टेस्ट मैच रद्द किया गया !
क्राइस्ट चर्च मस्जिद हमले के बाद खेला वहाँ जानेवाला तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है !
6. भारत ने पाकिस्तान से करतारपुर कोरिडोर में 5000 श्रद्धालुओं के लिए रोज वीजा फ्री एंट्री की मांग की
करतारपुर कोरिडोर पर पाकिस्तानी डेलिगेट्स से बाघा अटारी बॉर्डर पर बात करते हुए भारतीय डेलिगेट्स ने 5000 श्रद्धालुओं के लिए रोज वीजा फ्री एंट्री की मांग की है !
7. चीन के मसूद अजहर पर वीटो से नाराज अमेरिका की चीन को दो टूक
मसूद अजहर पर चीन ने चौथी बार वीटो का प्रयोग किया है जिससे खिन्न अमेरिका ने चेतावनी जारी है कि अगर यही रवैया रहा तो सदस्य देश अन्य उपायों पर गौर कर कार्यवाई करेंगे !
8. मुम्बई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर फुट ओवर व्रिज गिरा और इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की अबतक मौत की खबर है और 34 अन्य घायल हुए हैं
CST मुम्बई के प्लेटफ़ार्म नम्बर एक से जोडनेवाली यह फुटओवर व्रिज शाम को गिर पड़ा और तब लगभग 100 लोग इसपर मौजूद थे ! घायलों का इलाज जारी है ! महाराष्ट्र सीएम ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया,और जरूरी निर्देश देने के साथ ही घटना पर दुःख जताते हुए मुवावजे की घोषणा की है ! सीएम ने हादसे के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं !
9. मुम्बई हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान
मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार के मुआवजे का एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाई का भरोसा दिया !
10. प्रधानमन्त्री ने मुम्बई हादसे पर दुःख जताया,सीएम से बात की
प्रधानमन्त्री ने सीएम से बात की और हादसे पर दुःख जताया है ! मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं,देर शाम तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात के दस बजे ..
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments