Breaking News

न्यूजीलैंड हमले में अनेक निर्दोषों की मौत और कइ घायल - AR NEWS HINDI

अभी तक  की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 15  मार्च 2019




1. न्यूजीलैंड हमले में अनेक निर्दोषों की मौत और कई घायल 


अभीतक मिल रही खबरों के अनुसार इस हमले में 49 की मौत और 50 से ज्यादा लोगो के घायल होने की खबर है !

2. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों के नमाज के वक्त अंधाधुंध फायरिंग 


न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च से एक दुखद और अफसोसजनक खबर है जहां दो मस्जिदों में नमाज के वक्त अंधाधुंध फायरिंग की गयी है ! हमलावर इस हमले को अपने हेलमेट से लगे कैमरे से फेसबुक लाइव  दिखा भी रहे थे जिनके फेसबुक अकाउंट को सस्पेंड किया गया है !

3. महाराष्ट्र के सीएम ने किया कघटनास्थल का दौरा : मुम्बई हादसा 


महाराष्ट्र सीएम मुम्बई के CST में घटनास्थल का दौरा कर फिर घायलों से मिले  ! कल देर रात जरूरी निर्देश देने के साथ ही घटना पर दुःख जताते हुए मुवावजे की घोषणा की है ! सीएम ने हादसे के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं !

4. फ़्रांस ने मसूद अजहर की सम्पत्ति जब्त की 



फ़्रांस ने UN में चीन के वीटो के बाद मसूद अजहर पर अपनी तरफ से कार्यवाई करते हुए उसकी सारी सम्पत्ति को अपने देश में जब्त कर लिया है !

5. मुम्बई हादसे के दोषिओं पर होगी सख्त कार्यवाई 



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुम्ब हादसे के दोषिओं पर सख्त कार्यवाई का भरोसा दिया है ! चीफ इंजीनियर को अंतरिम रिपोर्ट के बाद निलम्बित किया गया !

6. मुम्बई हादसे में अबतक की खबरों के अनुसार 6 की मौत और 33 घायल 


 मुम्बई हादसे में अबतक की प्राप्त खबरों के अनुसार 6 की मौत हुयी है और 33 अन्य घायल  हुए हैं !

7. बंगलादेश ने अपने क्रिकेट खिलाडिओं को न्यूजीलैंड से वापस बुलाया 


न्यूजीलैंड हादसे के बाद बंगलादेश ने अपनी टीम को वापस बुलाया है और सीरिज रद्द हो गयी है !

8. न्यूजीलैंड हमले के बाद 9 भारतीय मूल के नागरिक लापता 


हादसे के बाद भारतीय मूल के भी 9 लोग लापता हैं जो मस्जिद में अक्सर नमाज को जाते रहे हैं !

9. सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंथ को राहत दी ,BCCI को फिर विचार कने कहा 



BCCI को सर्वोच्च न्यायालय ने आजीवन प्रतिबन्ध पर 3 महीने के अंदर फिर विचार करने कहा है !

10. क्राइस्ट चर्च में आतंकी हमले के बाद न्यूजीलैंड और बंगलादेश के बीच टेस्ट मैच रद्द किया गया !


क्राइस्ट चर्च मस्जिद हमले के बाद कल से खेला जानेवाला तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है !


अभी की सुर्खियाँ यही हैं, कल सुबह तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर सुबह दस बजे ..


प्रधान सम्पादक 

- रंजन कुमार 



( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )


No comments