अमरनाथ यात्रा से पहले खत्म हो सकता है जम्मू काश्मीर में चुनाव -AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 16 मार्च 2019 - Morning News Headlines
1. रमजान के बाद अमरनाथ यात्रा से पहले खत्म हो सकता है जम्मू काश्मीर में चुनाव
चुनाव आयोग के स्पेशल ओबजर्वर जो जम्मू-काश्मीर में विधान सभा चुनावों के लिए उचित वक्त क्या हो का जायजा लेने गये थे उनलोगों ने चुनाव आयोग को वहां चुनावों के लिए रमजान के तुरंत बाद अमरनाथ यात्रा से पहले चुनाव सम्पन्न कराने की सिफारिश की है ! चुनाव आयोग अब इसपर जल्द ही निर्णय लेगा !
2. बिहार में महागठबंधन में दरार
कोंग्रेस और राजद में सीटों को लेकर तनातनी बरकरार है और महागठबंधन में सीटों को लेकर दरार देखा जा रहा है जिससे अभीतक महागठबंधन के सीटों की घोषणा नहीं की गयी है !
3. न्यूजीलैंड हमले में अनेक निर्दोषों की मौत और कइ घायल
अभीतक मिल रही खबरों के अनुसार इस हमले में 40 की मौत और 50 से ज्यादा लोगो के घायल होने की खबर है !
4. भारत ने पाकिस्तान से करतारपुर कोरिडोर में 5000 श्रद्धालुओं के लिए रोज वीजा फ्री एंट्री की मांग की थी पाकिस्तान का इनकार
करतारपुर कोरिडोर पर पाकिस्तानी डेलिगेट्स से बाघा अटारी बॉर्डर पर बात करते हुए भारतीय डेलिगेट्स ने 5000 श्रद्धालुओं के लिए रोज वीजा फ्री एंट्री की मांग की थी लेकिन इससे पाकिस्तान ने इनकार किया है और वह सिर्फ 500 को रोज एंट्री की बात करता रहा ! इस कोरिडोर को लेकर कई और शर्तों पर भी पाकिस्तान और भारत के बीच सहमति नही हुयी !
5. मसूद अजहर पर वीटो से नाराज अमेरिका की चीन को दो टूक
मसूद अजहर पर चीन ने चौथी बार वीटो का प्रयोग किया है जिससे खिन्न अमेरिका ने चेतावनी जारी है कि अगर यही रवैया रहा तो सदस्य देश अन्य उपायों पर गौर कर कार्यवाई करेंगे !
6. फ़्रांस US और UK फिर लाएंगे मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव,चीन को घेरकर वीटो पावर को निष्क्रिय करने की कोशिशें तेज
UN में मसूद अजहर के ऊपर फिर प्रस्ताव लाया जा सकता है जिससे चार बार ऐसे प्रस्ताव पर वीटो कर चुका चीन दबाव में है !
7. फ़्रांस ने मसूद अजहर की सम्पत्ति जब्त की
फ़्रांस ने UN में चीन के वीटो के बाद मसूद अजहर पर अपनी तरफ से एक बड़ी कार्यवाई करते हुए उसकी सारी सम्पत्ति को अपने देश में जब्त कर लिया है !
8. न्यूजीलैंड हमले के बाद 9 भारतीय मूल के नागरिक लापता
हादसे के बाद भारतीय मूल के भी 9 लोग लापता हैं जो मस्जिद में अक्सर नमाज को जाते रहे हैं !
9. क्राइस्ट चर्च में आतंकी हमले के बाद न्यूजीलैंड और बंगलादेश के बीच टेस्ट मैच रद्द किया गया !
क्राइस्ट चर्च मस्जिद हमले के बाद आज से खेला जानेवाला तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है !
10. मुम्बई हादसे के दोषिओं को बख्शा नहीं जाएगा - मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुम्बई हादसे के सभी दोषिओं को सजा देने का भरोसा दिया है !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं,देर शाम तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात के दस बजे ..
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments