बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में जारी - AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 16 मार्च 2019 - Evening News Headlines
हादसे के बाद भारतीय मूल के 9 लोग अब भी लापता हैं जो उन्हीं मस्जिद में अक्सर नमाज को जाते थे और उस दिन भी नमाज को गये थे ! भारतीय दूतावास उनकी सुचना जुटाने में उनके परिजनों की आवश्यक मदद कर रहा है !
1. बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में जारी है ,कल हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट जारी
बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की दो दिवसीय मीटिंग दिल्ली में जारी है और कल तक बीजेपी की पहली सूची जारी हो सकती है ! सूत्रों के मुताबिक़ 29 सांसदों के उपर गाज गिर सकती है ,उन्हें टिकट नही मिलेगा ! अंतिम सूची की सबको प्रतीक्षा है !
2. पंजाब में अकाली दल और बीजेपी ने कोंग्रेस की प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाया !
प्रदेश की कोंग्रेस सरकार के वादा खिलाफी को लेकर अकाली दल और बीजेपी ने विश्वासघात दिवस मनाया और प्रदेश भर में प्रदर्शन किया !
3. फ़्रांस ने मसूद अजहर की सम्पत्ति जब्त की
फ़्रांस ने UN में चीन के वीटो के बाद मसूद अजहर पर अपनी तरफ से एक बड़ी कार्यवाई करते हुए उसकी सारी सम्पत्ति को अपने देश में जब्त कर लिया है
4. न्यूजीलैंड हमले के बाद 9 भारतीय मूल के नागरिक अब भी लापता
हादसे के बाद भारतीय मूल के 9 लोग अब भी लापता हैं जो उन्हीं मस्जिद में अक्सर नमाज को जाते थे और उस दिन भी नमाज को गये थे ! भारतीय दूतावास उनकी सुचना जुटाने में उनके परिजनों की आवश्यक मदद कर रहा है !
5. देहरादून में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने आज फिर पीएम को राफेल डील पर घेरने की कोशिश की
आज फिर राहुल गांधी ने राफेल डील पर पीएम को चोर कहते हुए हमला बोला ! वो देहरादून में एक चुनावी रैली में बोल रहे थे ! बाद में डॉ सुब्रह्मन्य्म स्वामी ने राहुल गांधी को लताड़ते हुए मीडिया से कहा कि जिसका पूरा खानदान जमानत पर है वह पीएम को चोर कहते घूमे यह हास्यास्पद है !
6. क्राइस्ट चर्च में आतंकी हमले के बाद न्यूजीलैंड और बंगलादेश के बीच सीरीज रद्द किया गया !
क्राइस्ट चर्च मस्जिद हमले के बाद आज से खेला जानेवाला तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच पहले ही रद्द कर दिया गया था लेकिन बाद में यह सीरीज भी रद्द कर दी गयी और बंगलादेशी क्रिकेट टीम वापस अपने देश लौट गयी !
7. जम्मू के रामबन में जीप खाई में गिरी, 5 की दर्दनाक मौत
जम्मू के रामबन में एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई है जिसमे 5 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है !
8. फ़्रांस, US और UK फिर लाएंगे मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव,चीन को घेरकर वीटो पावर को निष्क्रिय करने की कोशिशें तेज
UN में मसूद अजहर के ऊपर फिर प्रस्ताव लाया जा सकता है जिससे चार बार ऐसे प्रस्ताव पर वीटो कर चुका चीन दबाव में है !
9. भारत ने पाकिस्तान से करतारपुर कोरिडोर में 5000 श्रद्धालुओं के लिए रोज वीजा फ्री एंट्री की मांग की थी पाकिस्तान का इनकार
करतारपुर कोरिडोर पर पाकिस्तानी डेलिगेट्स से बाघा अटारी बॉर्डर पर बात करते हुए भारतीय डेलिगेट्स ने 5000 श्रद्धालुओं के लिए रोज वीजा फ्री एंट्री की मांग की थी लेकिन इससे पाकिस्तान ने इनकार किया है और वह सिर्फ 500 को रोज एंट्री की बात करता रहा ! इस कोरिडोर को लेकर कई और शर्तों पर भी पाकिस्तान और भारत के बीच सहमति नही हुयी !
10. बिहार में महागठबंधन में दरार
कोंग्रेस और राजद में सीटों को लेकर तनातनी बरकरार है और महागठबंधन में सीटों को लेकर दरार देखा जा रहा है जिससे अभीतक महागठबंधन के सीटों की घोषणा नहीं की गयी है !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं, कल सुबह तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर सुबह दस बजे ..
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments