Breaking News

जस्टिस पीसी घोष होंगे भारत के पहले लोकपाल - AR NEWS HINDI

अभी तक  की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 17  मार्च 2019 - Morning News Headlines


PC GHOSH



1. जस्टिस पीसी घोष होंगे भारत के पहले लोकपाल,कल होगी औपचारिक घोषणा 

सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश श्री पीसी घोष भारत के पहले लोकपाल हो सकते हैं जिनके नाम की औपचारिक घोषणा कल हो सकती है !


2. बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में कल से जारी ,आज हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट जारी 

बीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति की दो दिवसीय मीटिंग दिल्ली में जारी है और कल तक बीजेपी की पहली सूची जारी हो सकती है ! सूत्रों के मुताबिक़ 29 सांसदों के उपर गाज गिर सकती है ,उन्हें टिकट नही मिलेगा ! अंतिम सूची की सबको प्रतीक्षा है !

3. कोंग्रेस ने सारी मर्यादाएं लांघी,जनता जवाब देगी - प्रकाश जावडेकर 


बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है की जनता जवाब देगी ! कोंग्रेस ने सारी मर्यादाएं लांघ कर पीएम के लिए बहुत अपशब्द कहें हैं जिसके लिए जनता कोंग्रेस को सबक सिखाएगी !

4. बिहार में महागठबंधन में दरार

कोंग्रेस और राजद में सीटों को लेकर तनातनी बरकरार है और महागठबंधन में सीटों को लेकर दरार देखा जा रहा है जिससे अभीतक महागठबंधन के सीटों की घोषणा नहीं की गयी है ! आज की जानेवाली सीटों की घोषणा टाल दी गयी है !

5. रमजान के बाद अमरनाथ यात्रा से पहले खत्म हो सकता है जम्मू काश्मीर में चुनाव 

चुनाव आयोग के स्पेशल ओबजर्वर जो जम्मू-काश्मीर में विधान सभा चुनावों के लिए उचित वक्त क्या हो का जायजा लेने गये थे उनलोगों ने चुनाव आयोग को वहां चुनावों के लिए रमजान के तुरंत बाद अमरनाथ यात्रा से पहले चुनाव सम्पन्न कराने की सिफारिश की है ! चुनाव आयोग अब इसपर जल्द ही निर्णय लेगा !

6. मुम्बई हादसे के दोषिओं को बख्शा नहीं जाएगा - मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीश 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुम्बई हादसे के सभी दोषिओं को सजा देने का भरोसा दिया है !  

7. जम्मू के रामबन में जीप खाई में गिरी, 5 की दर्दनाक मौत 

जम्मू के रामबन में एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई है जिसमे 5 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है !

8. फ़्रांस ने मसूद अजहर की सम्पत्ति जब्त की 


फ़्रांस ने UN में चीन के वीटो के बाद मसूद अजहर पर अपनी तरफ से एक बड़ी कार्यवाई करते हुए उसकी सारी सम्पत्ति को अपने देश में जब्त कर लिया है

9.  फ़्रांस ने मसूद अजहर की सम्पत्ति जब्त की 

फ़्रांस ने UN में चीन के वीटो के बाद मसूद अजहर पर अपनी तरफ से एक बड़ी कार्यवाई करते हुए उसकी सारी सम्पत्ति को अपने देश में जब्त कर लिया है !

10. रमजान के बाद अमरनाथ यात्रा से पहले खत्म हो सकता है जम्मू काश्मीर में चुनाव 

चुनाव आयोग के स्पेशल ओबजर्वर जो जम्मू-काश्मीर में विधान सभा चुनावों के लिए उचित वक्त क्या हो का जायजा लेने गये थे उनलोगों ने चुनाव आयोग को वहां चुनावों के लिए रमजान के तुरंत बाद अमरनाथ यात्रा से पहले चुनाव सम्पन्न कराने की सिफारिश की है ! चुनाव आयोग अब इसपर जल्द ही निर्णय लेगा !


अभी की सुर्खियाँ यही हैं, शाम तक तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात दस बजे ..



प्रधान सम्पादक 

- रंजन कुमार 


( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL 

No comments