कीनिया जा रहा इथियोपिया का विमान क्रैश - AR NEWS HINDI
अभी अभी एक दर्दनाक ब्रेकिंग खबर आ रही है इथियोपिया से जहाँ कीनिया जा रहा इथियोपिया का एक विमान क्रैश हो गया है जिसमे 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे !
सभी 157 लोगों के मारे जाने का अंदेशा है हालांकि अभीतक इसकी पुष्टि नहीं हुयी है लेकिन विमान क्रैश होने की पुष्टि कर दी गयी है !
ये विमान अदीस अबाबा से नैरोबी की उड़ान भर रहा था जब यह क्रैश हुआ है ! इस दर्दनाक हादसे पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके शोक जताया है !
वास्तविक स्थान जहां यह विमान क्रैश हुआ है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी इथियोपियन एय्र्लाइन्स ने अभीतक नहीं दी है !
विस्तृत खबरों की इसपर प्रतीक्षा की जा रही है जब आधिकारिक तौर पर अफ्रीका की सबसे बड़ी विमान पत्तन कम्पनी इथियोपियन एय्र्लाइन्स इस खबर पर अपनी प्रतिक्रया देगी !
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments