सात चरणों में होंगे आम चुनाव - AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ .. 10 मार्च 2019
1. 11 अप्रैल से 19 मई तक देशभर में अलग अलग सात चरणों में होंगे आम चुनाव ! २३ मई को मतगणना !
चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में आम चुनावों की घोषणा की है ! २३ मई को मतगणना होगी ! आज से चुनावी आचार संहिता लागू हो गयी !
2. कीनिया जा रहा इथियोपिया का विमान क्रैश
इथियोपिया से कीनिया जा रहा इथियोपिया का एक विमान क्रैश हो गया है जिसमे 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे ! इस दर्दनाक और अफसोसनाक हादसे में सभी की मौत हो गयी !
3. ग्राहकों के हित में SBI का बड़ा फैसला ,ग्राहकों को रेपो रेट का ब्याज देने वाला पहला बैंक बना ! 01 May 19 से SBI के करोड़ों ग्राहकों को 6.25% मिलेगा सेविंग अकाउंट पर ब्याज
ग्राहकों को रेपो रेट का ब्याज देने वाला पहला बैंक बना SBI ! 01 May 19 से SBI के करोड़ों ग्राहकों को 6.25% मिलेगा सेविंग अकाउंट पर ब्याज ! बैंकिंग सेक्टर में ग्राहकों के हित में यह बहुत बड़ा कदम है !
4. बरेली एयरपोर्ट से नागरिक उड़ानों का रास्ता साफ़, दिल्ली लखनऊ के लिए उड़ान भर सकेंगे यात्री ! आज केन्द्रीय श्री संतोष गंगवार और प्रदेश उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल नंदी द्वारा हुआ उद्घाटन
आज केन्द्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार और प्रदेश उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल नंदी द्वारा उद्घाटन के बाद बरेली से नागरिक उड़ान सेवाएँ जल्द ही दिल्ली और लखनऊ के लिए बहाल कर दी जाएंगी !
5. लोकसभा चुनाव के साथ साथ चार राज्यों के विधान सभा चुनाव भी लोकसभा चुनावों के साथ ही होंगे !
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी आमचुनाव के साथ साथ ही होंगे !
6. कोंग्रेस का आरोप,पीएम के कार्यक्रमों की वजह से आम चुनाव में हुयी देरी
कोंग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर आम चुनाव की तारीखों की घोषणा में देर किया गया है क्योंकि चुनाव आयोग पीएम के सभी कार्यक्रमों के खत्म होने की प्रतीक्षा कर रही थी !
7. आप से गठ्बन्धन की हर संभावना खत्म हो चुकी है : शीला दीक्षित
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने आप के साथ कोंग्रेस के गठबंधन की कोई भी संभावना से इनकार किया है !
8 आतंक को करारा जवाब,152 युवाओं ने कश्मीर से ज्वाइन की आर्मी
152 काश्मीरी युवाओं ने सेना ज्वाइन कर आतकवाद और वहां के अलगाववादी नेताओं को करारा जवाब दिया है !
9. भारत और आस्ट्रेलिया एकदिवसीय सीरिज का चौथा एक दिवसीय आज मोहाली में खेला गया जिसमे आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया !
धोनी को विश्राम देते हुए भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा एकदिवसीय मुकाबला आज खेला गया जिसमे आस्ट्रेलिया ने भारत को रोमांचक मुकाबले में हराया !
10. आम चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश के DGP ओपी सिंह को हटाने की पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने की मांग
उत्तरप्रदेश के DGP ओपी सिंह को चुनावों से पहले हटाने की पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने की है आज मांग !
11. कोलम्बिया में भी एक विमान हादसे में 12 की मौत की खबरें मिल रही हैं !
कोलम्बिया से एक विमान हादसे की खबरें मिल रही हैं जिसमें 12 लोगों के मौत की खबर है !
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार


No comments