2019 आम चुनाव की तारीखों का एलान हुआ - सात चरणों में पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया - AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ .. 11 मार्च 2019
1. 2019 आम चुनाव की तारीखों का एलान हुआ - सात चरणों में पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में आम चुनावों की घोषणा की है ! २३ मई को मतगणना होगी ! कल से ही चुनावी आचार संहिता लागू हो गयी !
2. 90 करोड़ वोटर्स चुनेंगे अगली केंद्र की सरकार , जिसमे डेढ़ करोड़ मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
आगामी आमचुनाव में 90 करोड़ वोटर्स केंद्र की अगली सरकार अपने मताधिकार द्वारा चुनेंगे जिनमे डेढ़ करोड़ वोटर्स पहली बार करेंगे अपना मतदान !
3. नाथ नगरी बरेली को मिली एयरपोर्ट की सौगात - नागरिक विमानों की उड़ानें जल्द शुरू होगी
केन्द्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार और प्रदेश उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल नंदी द्वारा उद्घाटन के बाद बरेली से नागरिक उड़ान सेवाएँ जल्द ही दिल्ली और लखनऊ के लिए बहाल कर दी जाएंगी !
4. पिछले 30 दिनों में 157 प्रोजेक्ट्स की तूफानी लॉन्चिंग - पीएमओ वेबसाईट पर उपलब्ध जानकारी
पीएमओ की आधिकारिक वेबसाईट के आखिरी तीस दनों के आंकड़े खंगालें तो आखिरी तीस दिनों में 157 प्रोजेक्ट्स की तूफानी लॉन्चिंग हुयी है ! देखना कम दिलचस्प नहीं होगा कि क्या ये सत्ता में वापसी करवा पाएगी बीजेपी को या नहीं !
5. चौथे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को मोहाली के मैदान में हराया - आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टर्नर ने बदल दिया पूरा खेल
आस्ट्रेलिया बल्लेबाज टर्नर की आतिशी बल्लेबाजी से कल मोहाली में भारत को आस्ट्रेलिया से तब भी हार का सामना करना पड़ा जब भारत ने एक बड़ा स्कोर बनाया था !
6. मुद्दों की कमी से जूझ रहा विपक्ष - सब एकजुट भी नहीं हो पाए
मुद्दों की कमी से जूझ रहा विपक्ष अभी पूरी तरह से एकजुट भी नहीं हो पाया था कि आमचुनाव की तारीखों की घोषणा हो गयी !विपक्ष सरकार के खिलाफ कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं रख पा रहा जो सत्ता पक्ष को मुसीबत में डाले !
7. बैंकिंग फ्रॉड के भगोड़ों को वापस लाने के लिए सरकार को तत्परता दिखानी होगी
कल नीरव मोदी के लन्दन में देखे जाने की खबरों के बाद यह मांग उठने लगी है कि भगोड़े कैसे ऐसे घूम रहे हैं ! सरकार को इन्हें दबोचने के लिए और तत्परता दिखानी होगी !
8. पाकिस्तान ने FATF की रिव्यू यूनिट से भारत को हटाने की मांग की
भारत के एयर स्ट्राइक से डरे पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की फायनेंसिंग की निगरानी करनेवाली संस्था FATF फायनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स से भारत को हटाने की की मांग की है ! पाकिस्तान का कहना है कि भारत के वहां होने से फेयर रिव्यू नही हो सकता !
9.आतंक से अनंतकाल तक पीडीत नहीं रहेंगे !
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की एयर स्ट्राइक को उचित कदम बताते हुए प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत अनंतकाल तक आतंकवाद से पीड़ित नहीं रह सकता !
10. उरी और पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर तोडकर भारी गोलाबारी की , भारतीय सीमा से दिए गये मुंहतोड़ जवाब !
उरी और पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है और बीते 24 घंटों में भारी गोलाबारी की है ! भारतीय चौकिओं से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं, रात तक तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात दस बजे ..
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार

No comments