Breaking News

ग्राहकों को रेपो रेट का ब्याज देने वाला पहला बैंक बना SBI - AR NEWS HINDI

अभी तक  की सुर्खियाँ ..

SBI

1. ग्राहकों के हित में  SBI का बड़ा फैसला ,ग्राहकों को रेपो रेट का ब्याज देने वाला पहला बैंक बना ! 01 May 19 से SBI के करोड़ों ग्राहकों को 6.25% मिलेगा सेविंग अकाउंट पर ब्याज 

ग्राहकों को रेपो रेट का ब्याज देने वाला पहला बैंक बना SBI ! 01 May 19 से SBI के करोड़ों ग्राहकों को 6.25% मिलेगा सेविंग अकाउंट पर ब्याज ! बैंकिंग सेक्टर में ग्राहकों के हित में यह बहुत बड़ा कदम है !

2. लोकसभा चुनावों की घोषणा आज शाम तक कर सकता है निर्वाचन आयोग !

आज शाम तक निर्वाचन आयोग आम चुनावों की घोषणा कर सकता है जिसके बाद चुनावी आचार संहिता लागू हो जाएगी !

3. बरेली एयरपोर्ट से नागरिक उड़ानों का रास्ता साफ़, दिल्ली लखनऊ के लिए उड़ान भर सकेंगे यात्री ! आज केन्द्रीय विमान पत्तन मंत्री श्री सुरेश प्रभु द्वारा उद्घाटन 

आज केन्द्रीय विमान पत्तन मंत्री श्री सुरेश प्रभु द्वारा उद्घाटन के बाद बरेली से नागरिक उड़ान सेवाएँ जल्द ही दिल्ली और लखनऊ के लिए बहा ल कर दी जाएंगी !

4. पाकिस्तान पर इंडिया ने 5 साल में तीन बार की एयर स्ट्राइक - राजनाथ सिंह 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह तीन बार पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की बात की और साथ ही कहा कि वह डिटेल नहीं बताएंगे !

5. आतंक को करारा जवाब,152 युवाओं ने कश्मीर से ज्वाइन की आर्मी 

152 काश्मीरी युवाओं ने सेना ज्वाइन कर आतकवाद और वहां के अलगाववादी नेताओं को करारा जवाब दिया है ! 

6.कोलकत्ता में एकहजार किलो विस्फोटक पकड़ा गया !

आम चुनावों की आहट के बीच कोलकत्ता में कल एक हजार किलो विस्फोटक सामग्री पकड़ी गयी है जो सम्भवतः चुनावों के वक्त हिंसा फैलाने के लिए इस्तेमाल की जानेवाली थी !

7.चन्दा कोचर ने टैक्स हेवन में जमा किये रिश्वत के पैसे : ईडी को शक 

ईडी को शक है की चन्दा कोचर ने रिश्वत के पैसे मनी लौनड्रिंग के जरिये टैक्स हेवन देशों में जमा करवाए हैं ! जांच और पूछताछ जारी है !

8.चुनाव प्रचार में सेना की तस्वीर का इस्तेमाल न करें 


चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को आगाह किया है कि वह सेना की तस्वीर को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल न करें !


9.मैक्सिको नाईट क्लब में फायरिंग 15 की मौत 



एक दुखद हादसे में मैक्सिको के नाईट क्लब में संदिग्ध आतंकी द्वारा अंधाधुंध फायरिंग से १५ लोगों के दर्दनाक मौत की खबर है !

10.पीएम बताएं मसूद अजहर को किसने छोड़ा - राहुल गांधी 


कांधार विमान अपहरण के बाद अटल जी की सरकार ने मसूद अजहर को छोड़ा था इसपर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं और पूछा है कि पीएम बताएं किसने छोड़ा था मसूद अजहर को !


11. ये नया भारत है घर में घुसकर मारता है !

प्रधानमन्त्री ने पाकिस्तान पर किये गये एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि यह है नया भारत जो अंदर घुसकर मारता है ! भारत बदल गया है अब देश और नहीं सहेगा 

12.भारत और आस्ट्रेलिया एकदिवसीय सीरिज का चौथा एक दिवसीय आज !

धोनी को विश्राम देते हुए भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा एकदिवसीय मुकाबला आज खेला जाएगा !

अभी की सुर्खियाँ यही हैं, मुझे दीजिये इजाजत .. रात तक तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात्री दस बजे ..



प्रधान संपादक


( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments