Breaking News

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के मसूद अजहर जी कहने को बनाया बड़ा मुद्दा - AR NEWS HINDI

अभी तक  की सुर्खियाँ .. 11 मार्च 2019

1. राहुल गांधी ने आतंकी मसूद अजहर को मसूद अजहर जी कहकर संबोधित किया 

राहुल गांधी ने आतकी मसूद अजहर को आज मसूद अजहर जी कहकर संबोधित किया और भाजपा को आक्रामक होने का अवसर दे दिया है ! राजनितिक हलकों में इसे कोंग्रेस का सेल्फ गोल माना जा रहा है !

ravi-shankar-prasad

२. भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के मसूद अजहर जी कहने को बनाया बड़ा मुद्दा 

भारतीय जनता पार्टी ने कोंग्रेस अध्यक्ष के बयान को in चुनावों में राजनितिक मुद्दा बनाने का फैसला किया है और जोरदार हमला कोंग्रेस पर बोला है ! आतंकिओं के साथ इस पार्टी के क्या रिश्ते हैं यह केन्द्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति इरानी ने आज कोंग्रेस से पूछा है ! 

3. घाटी में आतंकिओं के खात्मे तक कार्यवाई जारी रहेगी - सेना 

कश्मीर घाटी में आतंकिओं के पूरी तरह से खात्मे तक आतंक के खिलाफ सेना की कार्यवाई जारी रहेगी यह आज सेना के प्रवक्ता ने स्पष्ट कर दिया है !

4. सेना ने घाटी में पिछले कुछ दिनों में 18 आतंकी मारे,आज मारा गया पुलवामा हमले में साधन मुहैया करनेवाला आतंकी मुद्द्सिर  !

पुलवामा हमले का मुख्य सूत्रधार जिसने हमले की साजिश रची और अपनी गाडी भी मुहैया करायी वह आज सेना की कार्यवाई में मारा गया ! यह सेना की बड़ी सफलता है !

5. प्रियंका लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी - कोंग्रेस सूत्र

विश्वस्त कोंग्रेसी सूत्रों ने आज यह स्पष्ट किया है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी !

6. चुनाव जीतने के लिए मोदी ने किया पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक 

फारुक अब्दुल्लाह ने विवादित ब्यान देते हुए आज पीएम मोदी पर यह आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जान बूझकर पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक किया गया ! 

7. रमजान में चुनाव की तारीखों पर कोंग्रेस ,आप वाम दलों और तृणमूल कोंग्रेस को एतराज

रमजान के महीनों में चुनाव की तारीखों पर कुछ राजनितिक दलों ने ऐतराज जताते हुए इसे राजनीति से प्रेरित होने के आरोप लगाये थे जिसे चुनाव आयोग ने इसपर अपना स्पष्टीकरण  देकर आरोपों को खारिज कर दिया !

8. चुनाव आयोग ने खारिज किया राजनितिक दलों के रमजान में चुनाव तारीखों पर बेबुनियाद आरोपों को 

चुनाव आयोग ने आरोपों की बेबुनियाद बताते हुए सफाई दी है कि पुरे महीने मतदान न हो यह नहीं कर सकते ! शिक्र्वार और छुटटी के दिन नहीं हैं कहीं भी मतदान !

9. गुजरात के नेता हार्दिक पटेल कोंग्रेस में शामिल होंगे 

हार्दिक पटेल के कोंग्रेस में शामिल होने की खबरें आ रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसका औपचारिक एलान होगा !

10. NCP अध्यक्ष शरद पवार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे - किया यह एलान 

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे यह उन्होंने आज घोषणा कर दी है !

11. पाकिस्तान ने FATF की रिव्यू यूनिट से भारत को हटाने की मांग की 

भारत के एयर स्ट्राइक से डरे पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की फायनेंसिंग की निगरानी करनेवाली संस्था FATF फायनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स से भारत को हटाने की की मांग की है ! पाकिस्तान का कहना है कि भारत के वहां होने से फेयर रिव्यू नही हो सकता ! 

12. उरी और पूंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने  सीजफायर तोडकर भारी गोलाबारी की , भारतीय सीमा से दिए गये मुंहतोड़ जवाब !

उरी और पूंछ  सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है और बीते 24 घंटों में भारी गोलाबारी की है ! भारतीय चौकिओं से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है ! 

अभी की सुर्खियाँ यही हैं, कल सुबह की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर सुबह दस बजे ..



प्रधान सम्पादक 

- रंजन कुमार 

( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments