Breaking News

घाटी में पिछले 21 दिनों में 18 आतंकी मारे - AR NEWS HINDI

अभी तक  की सुर्खियाँ - Top ten headlines - 12 मार्च 2019


padm award 19
पद्म सम्मान समारोह में सम्मान मंच पर राष्ट्रपति महोदय 


1. भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के मसूद अजहर जी कहने को बनाया बड़ा राजनीतिक मुद्दा - कोंग्रेस की रणनीतिक चूक 

भारतीय जनता पार्टी ने कोंग्रेस अध्यक्ष के बयान को in चुनावों में राजनितिक मुद्दा बनाने का फैसला किया है और जोरदार हमला कोंग्रेस पर बोला है ! आतंकिओं के साथ इस पार्टी के क्या रिश्ते हैं यह केन्द्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति इरानी ने आज कोंग्रेस से पूछा है ! 

2. घाटी में पिछले 21 दिनों में 18 आतंकी मारे,मारा गया पुलवामा हमले में साधन मुहैया करनेवाला आतंकी मुद्द्सिर  !

पुलवामा हमले का मुख्य सूत्रधार जिसने हमले की साजिश रची और अपनी गाडी भी मुहैया करायी वह कल हुयी सेना की कार्यवाई में मुठभेड़ में मारा गया ! यह सेना की बड़ी सफलता है !

3. रमजान में चुनाव की तारीखों पर कोंग्रेस ,आप वाम दलों और तृणमूल कोंग्रेस को एतराज

रमजान के महीनों में चुनाव की तारीखों पर कुछ राजनितिक दलों ने ऐतराज जताते हुए इसे राजनीति से प्रेरित होने के आरोप लगाये थे जिसे चुनाव आयोग ने इसपर अपना स्पष्टीकरण  देकर आरोपों को खारिज कर दिया !

4. अप्रैल में फिर करवा सकती है मोदी सरकार एयर स्ट्राइक - ममता बनर्जी 


तृणमूल कोंग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की सरकार पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि मोदी सरकार अपने चुनावी फायदे के लिए फिर पाकिस्तान में अप्रैल में एयर स्ट्राइक करवा सकती है ! ममता बनर्जी पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक को भी राजनितिक फायदे के लिए की गयी एक कार्यवाई बताया और फिर से हमले के सबूत मांगे !

5. त्योहारों का रखा है ध्यान,शुक्रवार को कहीं नहीं हो रहा मतदान : चुनाव आयोग 


चुनाव आयोग ने आरोपों की बेबुनियाद बताते हुए सफाई दी है कि पुरे महीने मतदान न हो यह नहीं कर सकते ! शिक्र्वार और छुटटी के दिन नहीं हैं कहीं भी मतदान !


6. देशभर की 47 जानी मानी हस्तियाँ पद्म अवार्ड से सम्मानित 


कल राष्ट्रपति ने देशभर की 47 जानी मानी ह्स्तिओं को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया गया जिनके नामों की घोषणा पिछले दिनों की गयी थी !





7. भारत ने अगर पानी रोका तो पाकिस्तान जाएगा अंतर्राष्ट्रीय अदालत की शरण 


भारत द्वारा पानी रोके जाने पर पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय अदालत में भारत की शिकायत करेगा ! केन्द्रीय जल संशाधन राज्य मंत्री ने कल पाकिस्तान के पानी को रोके जाने की कार्यवाई शुरू होने की खबर दी थी !

8. प्रियंका लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी - कोंग्रेस 

कोंग्रेसी सूत्रों ने यह स्पष्ट किया है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी !

9. NCP अध्यक्ष शरद पवार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे - किया यह एलान 

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे यह उन्होंने आज घोषणा कर दी है !

10. गुजरात के नेता हार्दिक पटेल कोंग्रेस में शामिल होंगे 

हार्दिक पटेल के कोंग्रेस में शामिल होने की खबरें आ रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसका औपचारिक एलान होगा !


अभी की सुर्खियाँ यही हैं, कल सुबह की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात  दस बजे ..




प्रधान सम्पादक 

- रंजन कुमार 


( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments