क्या इस भावना को सत्ता के लिए लड़ रहे लोग समझते हैं - AR NEWS HINDI
शहादत क्या होती है इसे क्या देश के राजनेता समझते हैं संजीदगी से ? अगर समझते तो देश के दुश्मनों के लिए आतंकिओं के लिए "जी" शब्द का लगातार प्रयोग करते ?
यह प्रश्न अब इसलिए भी बड़ा हो जता है क्योंकि शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजय लक्ष्मी जी जब व्यथित मन से यह सवाल करती हैं और कहती हैं कि यह शहादत का अपमान है देश के शहीदों का अपमान है तो राजनेताओं को चेत जाना चाहिए अब !
यह सवाल केवल चुनाव लड़ रही विपक्षी पार्टी नहीं पूछ रही बल्कि अब हमले में शहीद की पत्नी का सवाल है,देश के आम मतदाताओं का सवाल है तो आप केवल राजननीतिक बयानबाजी कर नहीं बच सकते अपनी जिम्मेदारिओं से !
सेना के पराक्रम पर सवाल उठाना भी सेना का अपमान है शहादत काप्मान है और देश के दुश्मनों को आतंकिओं को आदर देकर बुलाना भी बड़ा अपराध माना जाना चाहिए ! कानून आप अपराधी हों या नहीं हों नैतिक तौर पर तो आप अपराधी हैं ही !
ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में मसूद अजहर को ‘जी’ के साथ संबोधित किया था और राहुल गांधी के इस बयान के चलते पूरे देश की राजनीति गर्मा गयी है ! सभी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसी क्रम में शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी जी ने इसे देश के शहीदों का अपमान बताया है !
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments