आतंकी मसूद को बैन किये जाने पर फिर अडंगा लगा सकता है चीन - AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 13 मार्च 2019 - Evening News Headlines
1. आतंकी मसूद को बैन किये जाने पर फिर अडंगा लगा सकता है चीन
2. पूरा बंगाल अति संवेदनशील घोषित हो : बीजेपी की चुनाव आयोग से मांग
3. आस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें और सीरीज के आखिरी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में 35 रनों से हराया और सीरीज 3-2 से जीत लिया
4. असम में बीजेपी और असम गण परिषद फिर साथ साथ लड़ेंगे
5. भीम आर्मी के चन्द्रशेखर से आज मिलीं प्रियंका गांधी - अटकलों का बाजार गर्म
भीम आर्मी के चन्द्रशेखर से आज प्रियंका गांधी के मिलने के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया !
6. राफेल डील पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया
7. चुनाव आयोग ने बीजेपी नेता से विंग कमांडर अभिनंदन की फोटो हटवाई ,चुनाव आचार संहिता के कारण शिकायत पर हुयी कार्यवाई !
8. चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा - राहुल गांधी
9. यूट्यूब डिलीवरी देख अकेले महिला ने डिलीवरी की खुद की कोशिश की,महिला की मौत
10. अब ट्विटर पर दिखेगी पोलिटिकल एड की डिटेल
1. आतंकी मसूद को बैन किये जाने पर फिर अडंगा लगा सकता है चीन
यूनाइटेड नेशन में आतंकी मसूद अजहर को बैन किये जाने पर फिर चीन वीटो का इस्तेमाल कर अडंगा लगा सकता है ! आज रात इसपर फैसला होना है !
2. पूरा बंगाल अति संवेदनशील घोषित हो : बीजेपी की चुनाव आयोग से मांग
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से पूरे बंगाल को अति संवेदनशील घोषित करने की मांग की है ! विपक्षी पार्टी के नेताओं की रैलिओं को ममता बनर्जी द्वारा गैर कानूनी तरीके से बेकार के अड़ंगे लगाकर रोकने की कोशिश करने का जिक्र करते हुए बीजेपी ने पंचायत चुनावों में हुयी हत्याओं और हिंसा का भी जिक्र किया है और यह मांग की है !
3. आस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें और सीरीज के आखिरी एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में 35 रनों से हराया और सीरीज 3-2 से जीत लिया
35 रनों से आस्ट्रेलिया ने आज भारत को फिरोजशाह कोटला के मैदान में हराया और इस सीरिज को अपने नाम कर लिया ! विश्वकप से पहले यह टीम का मनोबल गिरानेवाला भी हो सकता है !
4. असम में बीजेपी और असम गण परिषद फिर साथ साथ लड़ेंगे
नागरिकता कानून के मुद्दे पर एक दूसरे का साथ छोड़ चुके असम गण परिषद और बीजेपी अब फिर साथ साथ चुनाव लड़ेंगे !
5. भीम आर्मी के चन्द्रशेखर से आज मिलीं प्रियंका गांधी - अटकलों का बाजार गर्म
भीम आर्मी के चन्द्रशेखर से आज प्रियंका गांधी के मिलने के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया !
राफेल डील मामले में आज सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकॉपी को मीडिया में गैरकानूनी तरीके से उपलब्ध होने को क्रिमिनल कोंस्पेरेसी बताया है !
दिल्ली के विधायक ओपी शर्मा को चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दोषी मानते हुए नोटिस भेजा और विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर को हटवाया !
8. चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आज चेन्नई में कहा की चुनावों में बेरोजगारी आज सबसे बड़ा मुद्दा है और यह इन चुनावों में मुद्दा बना रहेगा !
9. यूट्यूब डिलीवरी देख अकेले महिला ने डिलीवरी की खुद की कोशिश की,महिला की मौत
गोरखपुर से मिली जानकारी के मुताबिक़ एक महिला ने यू ट्यूब पर वीडियो देखते हुए खुद की डिलीवरी बंद कमरे में करने की कोशिश कर रही थी जिसमे महिला और बच्चे की मौत हो गयी !
10. अब ट्विटर पर दिखेगी पोलिटिकल एड की डिटेल
ट्विटर पर अब राजनीतिक विज्ञानों के व्योरे को देखा जा सकेगा !चुनाव आयोग के मांगने पर भी ट्विटर राजनीतिक विज्ञापनों की डिटेल सौंपेगा !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं, कल सुबह तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर सुबह दस बजे ..
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments