FBI करेगी पुलवामा की साजिश को डिकोड - AR NEWS HINDI
अभी तक की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 13 मार्च 2019 - Morning News Headlines
आज प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉग द्वारा हमला बोलते हुए कोंग्रेस को गांधीवाद से बहुत दूर बताया ! कोंग्रेस कल्चर मुक्त भारत के नाम से आज मोदी जी ने नया नारा भी दिया !
राजस्थान के पोखरण में पिनाका गाइडेड मिसाइल का तीसरा सफल परीक्षण किया गया ! भारतीय वैज्ञानिक इससे बहुत उत्साहित हैं !
चुनाव आयोग के ऑब्जर्वरस का जम्मू कश्मीर घाटी में दौरा होगा जिनके रिपोर्ट के बाद वहां के चुनाव की तारीखों पर चुनाव आयोग विचार करेगी !
DGCA ने भारत में बोईंग 737 मिस विमानों की उड़ान पर तत्काल रोक लगा दी है ! कई अन्य देशों ने भी इस विमान की उड़ान को तत्काल रोक दिया है
1. FBI करेगी पुलवामा की साजिश को डिकोड
यूनाइटेड स्टेट की खुफिया एजेंसी एफबीआई पुलवामा आतंकी हमले की साजिश को एनआइए के साथ मिलकर डिकोड करेगी !
२.गांधीवाद की विचारधारा से कोंग्रेस अब बहुत अलग : पीम नरेंद्र मोदी
आज प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉग द्वारा हमला बोलते हुए कोंग्रेस को गांधीवाद से बहुत दूर बताया ! कोंग्रेस कल्चर मुक्त भारत के नाम से आज मोदी जी ने नया नारा भी दिया !
3. चौकीदार ही चोर है के राहुल गाँधी के जुमले पर चौकीदार हुए नाराज
मुम्बई में नाराज चौकीदारों ने राहुल गाँधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग है ! चौकीदार ही चोर है के जुमले से चौकीदार आहत हैं !
4. अब ट्विटर पर दिखेगी पोलिटिकल एड की डिटेल
ट्विटर पर अब राजनीतिक विज्ञानों के व्योरे को देखा जा सकेगा !चुनाव आयोग के मांगने पर भी ट्विटर राजनीतिक विज्ञापनों की डिटेल सौंपेगा !
5. यूट्यूब ने शुरू की चुनाव से जुड़े वायरल वीडियोज की निगरानी
जो वीडियो मानक के मुताबिक़ नहीं होंगे उनपर यूट्यूब सख्त कार्यवाई करेगा और उनको ब्लोक किया जाएगा ! चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप यूट्यूब शोशल साईट से हेट कंटेंट अपने चैनल द्वारा चुनावों में फैलाने की इजाजत किसी राजनीतिक दल को नहीं देगा !
6. यूट्यूब डिलीवरी देख अकेले महिला ने डिलीवरी की खुद की कोशिश की,महिला की मौत
गोरखपुर से मिली जानकारी के मुताबिक़ एक महिला ने यू ट्यूब पर वीडियो देखते हुए खुद की डिलीवरी बंद कमरे में करने की कोशिश कर रही थी जिसमे महिला और बच्चे की मौत हो गयी ! स्पेशल फीचर्ड पोस्ट में इसकी विस्तृत खबर इस न्यूज पोर्टल पर बाद में उपलब्ध कराया जाएगा !
7. पोखरण रेंज में पिनाका गाइडेड मिसाइल का आज तीसरा सफल परीक्षण
राजस्थान के पोखरण में पिनाका गाइडेड मिसाइल का तीसरा सफल परीक्षण किया गया ! भारतीय वैज्ञानिक इससे बहुत उत्साहित हैं !
8. जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए चुनाव आयोग के ऑब्जर्वरस का घाटी में दौरा
चुनाव आयोग के ऑब्जर्वरस का जम्मू कश्मीर घाटी में दौरा होगा जिनके रिपोर्ट के बाद वहां के चुनाव की तारीखों पर चुनाव आयोग विचार करेगी !
9. भारत समेत कई देशों ने बोईंग 737 मैक्स की उड़ानों पर रोक लगा दी है
DGCA ने भारत में बोईंग 737 मिस विमानों की उड़ान पर तत्काल रोक लगा दी है ! कई अन्य देशों ने भी इस विमान की उड़ान को तत्काल रोक दिया है
10. भारत और अस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की सीरिज का आखिरी मैच आज नयी दिल्ली में फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा !
सीरीज में दो दो की बराबरी के कारण भारत और अस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जानेवाला मुकाबला जोरदार रहेगा ! भारत और अस्ट्रेलिया के बीच खेले जानेवाली एक दिवसीय मैचों की सीरिज का यह आखिरी मुकाबला है जो दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं, शाम तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात दस बजे ..
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments