जम्मू बस स्टैड में ग्रेनेड हमला ,एक की मौत ३२ घायल - AR NEWS HINDI
01. जम्मू बस स्टैड में ग्रेनेड हमला ,एक की मौत ३२ घायल !
जम्मू बस स्टैंड में खडी बस में हुए ग्रेनेड हमले में एक किशोर की मौत हो गयी और 32 घायल हो गये ! हमलावर जम्मू से बाहर भागने की फिराक में था लेकिन सीसीटीवी रिकोर्डिंग से मिले अहम सुराग को खंगालती पुलिस ने हमलावर की पहचान की और नगरौटा से हिजबुल के आतंकी को धर दबोचा जिसने ग्रेनेड फेंका था !
02. पाकिस्तान ने कल रात से बॉर्डर पर बढाए पाक सैनिक !
03. आज भी लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर पाकिस्तान करता रहा रुक रुक कर लगातार फायरिंग !
04. अयोध्या राम मन्दिर मुद्दे पर मध्यस्थता को लेकर फैसला कल
एक महत्वपूर्ण सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में अयोध्या विवाद को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में आज हुयी है जिसमे मध्यस्थता करनेवालों के नाम आज ही अदालत ने मांगे है ! अदालत कल अपना फैसला सुनाएगी !
05. कोंग्रेस का भी सपा बसपा गठबंधन में आना लगभग तय हुआ !
उत्तरप्रदेश में लोकसभा सीटों को लेकर सपा बसपा गठबंधन में अब कोंग्रेस भी शामिल होगी और उसको ग्यारह सीटें मिल सकती हैं !
06. रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज चोरी हुए : राफेल पर अगली सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में 14 मार्च को !
रक्षा मंत्रालय से राफेल की कीमत निर्धारण सम्बंधित फाइलें चोरी हो गयी हैं और यही फाइलें मीडिया के पास हैं ! कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 14 मार्च का दिया है ! रक्षा मंत्रालय से ऐसी गोपनीय फाइलों का चोरी होना देश की सुरक्षा से बहुत भद्दा मजाक है और रक्षामंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए !
07. एयर इंडिया और गो एयर दो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग,
एयर इंडिया की नयी दिल्ली से दुर्गापुर जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करवाई गयी है ! गो एयर के एक विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करवाई गयी है और सभी यात्री सुरक्षित हैं !
एयर इंडिया की नयी दिल्ली से दुर्गापुर जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करवाई गयी है ! गो एयर के एक विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ में करवाई गयी है और सभी यात्री सुरक्षित हैं !
08. दुनिया के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 22 भारत के !
दुनिया के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 22 भारत के हैं और गुडगाँव नम्बर एक पर है !
शोशल मीडिया से लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया तक बीजेपी के माननीयों की हरकत पर जबर्दस्त चुटकुले चल रहे हैं ! इस बीच प्रदेश हाईकमान ने दोनों नेताओं को लखनऊ तलब किया है और मुख्यमंत्री योगी ने सख्त कार्यवाई का भरोसा दिया है !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं, मुझे दीजिये इजाजत ..सुबह तक की खबरों की सुर्ख़ियों के साथ, अब कल मुलाक़ात होगी सुबह 9 बजे .. तबतक के लिए शुभरात्रि !
प्रधान संपादक

No comments