Breaking News

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के जिन्दा होने की खुफिया एजेंसिओं ने दी खबर !


अभी तक की सुर्खियाँ : 


news paper with coffee

01. जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के जिन्दा होने की खुफिया एजेंसिओं ने दी खबर!

पाकिस्तान में छिपे जैश ए मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के जिन्दा होने की खुफिया एजेंसिओं ने खबर दी है ! वह पकिस्तान के रावलपिंडी में अस्पताल में सुरक्षित है ! हमारी खुफिया एजेंसिओं ने उसके वास्तविक लोकेशन को ट्रेस किया जब पाकिस्तानी मीडिया मसूद अजहर के मौत की झूठी खबर फैलाने में लगा था !

02. भारतीय वायु सेना के बालाकोट एयर स्ट्राइक पर विपक्ष ने मांगे सबूत!

भारतीय वायु सेना के बालाकोट एयर स्ट्राइक पर विपक्ष द्वारा वहां किये गये हमले के सबूत मांगे जाने के बाद देशभर में सियासत गरमा गयी है ! विपक्ष लगातार उस हमले में मृतक आतंकिओं की संख्या और हमले का सबूत मांगने में लगा है, जिससे पाकिस्तानी मीडिया इस खबर को अपने देश में खूब बढा चढ़ाकर पेश कर रही है ! इस बीच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा है और सेना के पराक्रम पर राजनीती करने और शक करने की कोंग्रेसी नेताओं के प्रयास की जोरदार निंदा की है !

03. पाकिस्तान ने फिर सीमा पर गोला बारी कर सीजफायर का किया उल्लंघन!

पाकिस्तान ने आज फिर जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सीमा पर भारी गोला बारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया ! भारतीय सेना ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है और सीमा पार भारी नुक्सान की खबरें हैं !

04. खूब धूम - धाम से मनाया गया देश भर में शिवरात्रि का त्यौहार!

देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है ! शिवमंदिरों में देशभर में भारी सुरक्षा के बीच पुरे हर्ष और उल्लास के साथ Shiv भक्तों द्वारा महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है !

05. पहाडी इलाकों में वर्फबारी के कारण, तापमान में गिरावट जारी!

उत्तर भारत के पहाडी इलाकों में वर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट जारी है और लोग मार्च महीने में ठंढ से परेशान हैं !!

06. प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने दी पाकिस्तान को चेतावनी! 

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है और कहा है कि जागर फिर हिमाकत करी तो फिर अंदर घुसकर मारेंगे, जहां कहिन भी होंगे भारत के दुश्मन उनको पाताल से भी खोज कर लाएंगे !

07. आइसीआइसीआई के चन्दा कोचर से लगातार लों घोटाले में  पूछताछ जारी है  !

08. प्रयागराज का अर्ध कुम्भ 45 दिनों बाद आज हुया समाप्त!

प्रयागराज का अर्ध कुम्भ 45 दिनों बाद आज समाप्त हुया ! रिकोर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने कुम्भ स्नान किया और सरकार द्वारा बेहतरीन व्यवस्था कुम्भ के लिए सुनिश्चित की गयी !  


अभी की सुर्खियाँ यही हैं, मुझे दीजिये इजाजत .. सुप्रभात खबर के साथ, अब अगले दिन  मुलाक़ात होगी.. तबतक के लिए शुभरात्रि !



प्रधान संपादक


( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments