Breaking News

हमले के वक़्त जैश - कैंप में एक्टिव थे 280 मोबाइल फ़ोन! - AR News


अभी तक की सुर्खियाँ : 


Jaish camp air strike


01. सुखोई ने मार गिराया पकिस्तान का ड्रोन !

राजस्थान के बीकानेर से लगे पाकिस्तानी सीमा के पास जासूसी के लिए भारतीय सीमा में घुस आये मानव रहित ड्रोन को सेना ने मार गिराया है ! दोनों देशों के बीच चल रही भयंकर तनातनी और तनाव के बीच यह पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्यवाई है !


02. हमले के वक़्त जैश - कैंप में एक्टिव थे 280 मोबाइल फ़ोन! 

खबरों में अब यह जानकारी मिल रही है कि भारतीयविमानों के हमले के वक्त उसवक्त बालाकोट पाकिस्तान के आतंकी कैंप में लगभग 280 मोबाइल सक्रिय थे जिसके सर्विलांस से ही भारतीय वायुसेना ने अपनी पूरी योजना को पूरी सफलता के साथ अंजाम दिया !


03. 09 मई को खुलेंगे केदार के कपाट!

आगामी 09 मई से केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और चारधाम यात्री और अन्य श्रद्धालु  उस दिन से केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे ! गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को जबकि हेमकुंड साहब के कपाट 26 मई को खुलेंगे ! 

04. संप्रभुता की रक्षा में हर शक्ति का करेंगे प्रयोग - राष्ट्रपति  कोविंद!

अपने देश की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा हर हाल में हम करेंगे और इसके लिए जिस शक्ति के प्रयोग की आवश्यकता होगी हम वह सब करेंगे ! राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने इस कड़े इशारे द्वारा पाकिस्तान को पुलवामा जैसी आतंकी वारदात में उसके हाथ की और इशारा करते हुए कड़ी चेतावनी दी है !

05. जैसलमेर में पकडे गये 03 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस !

भारत पाकिस्तान की सीमा पर जैसलमेर के आसपास सेना के मूवमेंट की फोटोग्राफी करते तीन संदिग्ध जासूस पकड़े गये हैं ! आम जनता सैन्य गतिविधिओं की फोटोग्राफी करते किसी संदिग्ध को देखे तो तत्काल प्रशासन को खबर करें !


06. विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना, हमले के मांग रहे सबूत !

विपक्ष लगातार एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहा है जो देश हित में नहीं है ! विपक्ष का यह रवैया सेना के मनोबल को तोडनेवाला भी है और देश की सुरक्षा के प्रति विपक्ष के गैर-जिम्मेदार रवैये को भी यह दर्शाता है !

07. 40 साल से हमपर दागी जा रहीं गोलियां, अब घर में घुस कर मरेंगे ! - मोदी

चालीस साल से पाकिस्तान हमपर गोलियां बरसा रहा है,अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर पाकिस्तान ने हिमाकत फिर की तो फिर घर में घुस के मारेंगे एक एक को चुनकर ..और पाकिस्तान देखता रह जाएगा ! प्रधानमन्त्री मोदी जी ने यह बात गुजरात दौरे पर रैलिओं में कही!

08. इडी ने चौथे दिन भी, चंदा कोचर से की पूछताछ !

चन्दा कोचर से आज भी एक्साइज डिपार्टमेंट ने लम्बी पूछताछ की !

09. ऑस्ट्रेलिया - भारत के बीच, दूसरा वनडे आज नागपुर में !

भारत आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एक दिवसीय मैचों का दुसरा मैच आज नागपुर में खेला जा रहा है !

अभी की सुर्खियाँ यही हैं, मुझे दीजिये इजाजत .. देर शाम तक की खबरों की सुर्ख़ियों  के साथ, अब मुलाक़ात होगी रात के दस बजे .. तबतक के लिए शुभरात्रि !



प्रधान संपादक




( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments