Breaking News

अयोध्या राममन्दिर मुद्दे पर महत्वपूर्ण सुनवाई कल सुप्रीम कोर्ट में : AR NEWS HINDI

अभी तक की सुर्खियाँ : 


Laptop with pen and paper


01. भारत ने अमेरिका को F-16 के पाकिस्तान द्वारा प्रयोग किये जाने का सबूत सौंपा !

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ F-16 का प्रयोग किया है इसके सबूत आज अमेरिका को सौंपे गये हैं जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गयी हैं ! ज्ञात हो की पाकिस्तान को F-16 आतंकिओं के खिलाफ प्रयोग के लिए अमेरिका ने दिए हैं न कि किसी अन्य देश के खिलाफ प्रयोग करने के लिए ! हालिया दिनों में पाकिस्तानी F 16 को हमारे भारतीय मिग 21 ने मार गिराया था जिसके बाद से पाकिस्तान को अमेरिका को जवाब देना पड रहा है !


02.  दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को दुर्घटना बताया !

वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता शरर दिग्विजय सिंह ने एक शर्मनाक ब्यान देते हुए पुलवामा आतंकी हमले को महज एक दुर्घटना बताया है जिसके लिए आज पुरे दिन शोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया !

03. 07 मई को खुलेंगे गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट!

आगामी 09 मई से केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और चारधाम यात्री और अन्य श्रद्धालु  उस दिन से केदारनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे ! गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को जबकि हेमकुंड साहब के कपाट 26 मई को खुलेंगे ! 

04.  अयोध्या राम मन्दिर मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण सुनवाई कल सर्वोच्च न्यायालय में !

कल एक महत्वपूर्ण सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में अयोध्या विवाद को लेकर होनी है जिसपर देश की नजरें बनीं रहेंगी !


05. दिल्ली में कोंग्रेस और आप में कोई गठबंधन नहीं !

श्री मती शीला दीक्षित ने दिल्ली में आप के साथ अब किसी तरह के गठबंधन से इनकार किया और स्पष्ट किया की कोंग्रेस सभी सातो सीट पर लड़ेगी ! यह आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है जिसने कोंग्रेस से गठ्बन्धन की पुरजोर कोशिशें की !


06. पाकिस्तान जाकर आतंकिओं के शव गिनें जो हमले के मांग रहे सबूत - गृहमंत्री राजनाथ सिंह !

विपक्ष लगातार एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहा है जो देश हित में नहीं है ! विपक्ष का यह रवैया सेना के मनोबल को तोडनेवाला भी है और देश की सुरक्षा के प्रति विपक्ष के गैर-जिम्मेदार रवैये को भी यह दर्शाता है ! राजनाथ सिंह ने आड़े हाथों लेते हुए सबूत मांगने वालों को कहा कि वो पाकिस्तान जाकर आतंकिओं के शव गिनें जो हमले के सेना से  मांग रहे सबूत !

07. 40 साल से हमपर दागी जा रहीं गोलियां, अब घर में घुस कर मरेंगे ! - मोदी

चालीस साल से पाकिस्तान हमपर गोलियां बरसा रहा है,अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर पाकिस्तान ने हिमाकत फिर की तो फिर घर में घुस के मारेंगे एक एक को चुनकर ..और पाकिस्तान देखता रह जाएगा ! प्रधानमन्त्री मोदी जी ने यह बात गुजरात दौरे पर रैलिओं में कही!

08. इडी ने पांचवें दिन भी, चंदा कोचर से की पूछताछ !

चन्दा कोचर से आज भी एक्साइज डिपार्टमेंट ने लम्बी पूछताछ की !

09. ऑस्ट्रेलिया - भारत के बीच, दूसरा वनडे -भारत की 8 रनों से जीत !

भारत आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एक दिवसीय मैचों का दूसरा मैच आज नागपुर में खेला गया जिसमे 8 रनों से भारत ने जीत दर्ज की ! यह भारत की 500 वीं एकदिवसीय मैचों की जीत है !

अभी की सुर्खियाँ यही हैं, मुझे दीजिये इजाजत .. कल तक की खबरों की सुर्ख़ियों  के साथ, अब मुलाक़ात होगी सुबह 10 बजे .. तबतक के लिए शुभरात्रि !



प्रधान संपादक



( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments