Breaking News

डायनामाईट से उड़ाया नीरव मोदी का बंगला - AR NEWS HINDI

01. डायनामाईट से  उड़ाया नीरव मोदी का बंगला 

30 किलो डायनामाईट से देश से बैकों के कर्ज लेकर भगोड़े नीरव मोदी का बंगला कल उड़ा दिया गया ! अवैध तरीके से अलीबाग में सारे तटीय मानकों का उल्लंघन कर बनाया गया था ये सौ करोड़ का बंगला ! नीरव मोदी अभी लंदन में है और देश में ईडी और सीबीआई में उसके खिलफ जांच जारी है !

Nirav-Modi-bunglo


02. पचास हजार की लालच में 16 वर्षीय किशोर ने ग्रेनेड फेंका था जम्मू बस स्टैंड में 

मात्र पचास हजार की लालच देकर ग्रेनेड हमले के लिए 16 वर्षीय किशोर को चुना था हिजबुल ने ! पूछताछ में पकड़े गये आरोपी आतंकी ने यह स्वीकार किया है ! जम्मू ग्रेनेड हमले में 2 लोगों की मौत हुयी थी और 30 अन्य घायल हुए थे !

03. पाकिस्तान ने की बालाकोट की किलेबंदी 

एक तरफ पाकिस्तान बालाकोट में भारतीय हमले से इनकार करता रहा है जबकि अभी तक पाकिस्तान ने मीडिया को उस बिल्डिंग में जाने की इजाजत नहीं दी है ! अब बालाकोट में उस मदरसे की किलाबंदी क्र दी गयी है और किसी को वहां जाने की इजाजत नहीं है ! पाकिस्तान का झूठ इसी से बेनकाब हो जाता है !

04. 
सात से आठ चरणों में होंगे आमचुनाव ,जल्द ही होगी घोषणा 

अगले एक दो दिनों में हो सकती है आमचुनावों की घोषणा,सात से आठ चरणों में मतदान संभावित है !


05.तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को हराया 

कल राँची में खेले गये मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 32 रनों से हराया ! 

06. 
अयोध्या मामले में मध्यस्थता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का आया फैसला,मध्यस्थता को दी मंजूरी 


अयोध्या मामले में मध्यस्थता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का आया फैसला,मध्यस्थता को दी मंजूरी ! मध्यस्थता गोपनीय रहेगी और इसकी रिपोर्टिंग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है ! 4 हफ्ते में प्रोग्रेस और 8 सप्ताह में पूरी रिपोर्ट आएगी !

07. सबसे सस्ता डेटा इंडिया में !

18.36  रूपये प्रति जीबी की दर से हमारे देश में दुनिया भर से सस्ता डेटा का हम प्रयोग कर पा रहे हैं ! वहीँ जिम्बाबे 5310.29 रूपये प्रति जीबी की दर से सबसे महंगे डाटा देने वाला देश है ! cable.co.uk नामक एक वेबसाईट ने कीमतों की यह तुलना की है !

8. जासूसी के लिए भारतीय सीमा में घूमता दिखा एक मानव रहित ड्रोन 

भारतीय सीमा में आज घुसा पाकिस्तानी मानव रहित जासूसी ड्रोन सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग किये जाने से वापस लौटा !

अभी की सुर्खियाँ यही हैं, मुझे दीजिये इजाजत .. शाम तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात दस बजे ..



प्रधान संपादक


( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments