शाम पांच बजे होगा मनोहर पर्रिकर जी का अंतिम संस्कार - Ranjan Kumar
अभी तक की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 18 मार्च 2019 - Morning News Headlines
सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश श्री पीसी घोष भारत के पहले लोकपाल हो सकते हैं जिनके नाम की औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है !
1. पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर का निधन !
पूर्व रक्षामंत्री और गुवा के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री मनोहर पार्रिकर का कल शाम निधन हो गया ! वह ६३ वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार थे !
2. शाम पांच बजे होगा मनोहर पर्रिकर जी का अंतिम संस्कार
आज शाम पांच बजे होगा श्री मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार,पीएम मोदी और अमित शाह सहित बीजेपी के कई नेता होंगे शामिल !
3. पैनक्रियाज कैंसर की लम्बी बीमारी से लड़ने के बाद आख कल हो गयी मनोहर पर्रिकर जी की मौत
पिछले साल फ़रवरी में उनको पैनक्रियाज कैंसर की बीमारी का पता लगा था और तबसे उनका इलाज जारी था ! मनोहर पर्रिकर ने कहा था मै आखिरी साँस तक देश की सेवा करना चाहता हूँ,और आज जब उनकी मौत हुयी तो भी वह गोवा के मुख्यमंत्री थे !
4. मनोहर पर्रिकर के निधन पर आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक , और सात दिन का राजकीय शोक
केंद्र की सरकार ने मनोहर पर्रिकर के निधन पर आज राष्ट्रीय शोक और सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है ! दिल्ली में और सभी प्रदेशों की राजधानियों में तिरंगा आधा झुका हुआ है !
5. गोवा के नए मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए वहां सियासी हलचल तेज
गोवा में नये सीएम के हुनाव के लिए नितिन गडकरी की वहां के विधायकों से बातचीत जारी है !
6. कोंग्रेस का भी दावा गोवा में वह सरकार बनाएगी
कोंग्रेस भी निर्दलीय और अन्य पार्टी के विधायकों से लगातार संपर्क में है और कोशिश में है कि वह वहां सरकार बनाने के लिए नम्बर जुटा सके !
7. प्रियंका गांधी की उत्तरप्रदेश चुनावी रैली गंगा घाट से शुरू
प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश से कोंग्रेस के लिए गंगा में बोट यात्रा शुरू किया और लोगों से कोंग्रेस के लिए वोट माँगा और मोदी सरकार की कमियां गिनवायी !
प्रियंका गांधी ने उत्तरप्रदेश से कोंग्रेस के लिए गंगा में बोट यात्रा शुरू किया और लोगों से कोंग्रेस के लिए वोट माँगा और मोदी सरकार की कमियां गिनवायी !
8. मायावती के बाद अखिलेश यादव का कोंग्रेस पर हमला,भ्रम न फैलाए कोंग्रेस !
बहन जी मायावती के बाद अब श्री अखिलेश यादव ने भी कोंग्रेस पर हमला बोला है और स्पष्ट किया है की कोंग्रेस के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है और कोंग्रेस ऐसा भ्रम न फैलाए !
9. अपनी सादगी के लिए जाने जाएंगे मनोहर पर्रिकर !
मनोहर पर्रिकर अपनी सादगी के लिए हमेशा जाने जाएंगे ! सादगी सरलता और सौम्यता उनके व्यक्तित्व का आइना थी !
10. जस्टिस पीसी घोष होंगे भारत के पहले लोकपाल जल्द होगी औपचारिक घोषणा
सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश श्री पीसी घोष भारत के पहले लोकपाल हो सकते हैं जिनके नाम की औपचारिक घोषणा जल्द हो सकती है !
अभी की सुर्खियाँ यही हैं, कल सुबह तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर सुबह दस बजे ..आज देर शाम की सुर्खियाँ वेबसाईट पर उपलब्ध नहीं होंगी,मनोहर पर्रिकर सर की आत्मा को शांति मिले इसलिए मौन प्रार्थना आज शाम को सभी करें ..धन्यवाद
प्रधान सम्पादक
- रंजन कुमार
( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments