Breaking News

वाईस एडमिरल करमवीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख - AR NEWS HINDI

अभी तक  की सुर्खियाँ - Top Ten headlines - 24  मार्च 2019 - Morning News Headlines


Vice Admiral Karamveer Singh



1. वाईस एडमिरल करमवीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख 

रक्षा मंत्रालय और नेवी की और से मिल रही जानकारिओं के अनुसार वाईस एडमिरल कर्मवीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख चुना गया है जो नेवल चीफ एडमिरल सुनील लाम्बा की जगह लेंगे जो 31 मई को सेवामुक्त हो रहे हैं !

2. सेवानिवृत जस्टिस पीसी घोष ने ली देश के पहले लोकपाल की शपथ 

जस्टिस पीसी घोष देश के पहले लोकपाल बन गये हैं,कल उन्होंने इस पद की शपथ ली ! याद रहे कि अन्ना हजारे के एक लम्बे आन्दोलन के बाद देश को लोकपाल मिला है !

3. पटना साहिब लोकसभा सीट से वर्तमान बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को इसबार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया 

बीजेपी ने अपने वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब सीट से टिकट नहीं दिया और उनकी जगह केन्द्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है ! चर्चा में है कि शत्रुघ्न सिन्हा किसी दूसरे दल के टिकट पर पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे ! अगर यह हुआ तो इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होगा !

4. सेना के अपमान पर आज देशभर में बीजेपी का हल्लाबोल प्रदर्शन 

कोंग्रेस अध्यक्ष और दूसरे कोंग्रेसी नेता सैम पित्रोदा द्वारा  लगातार सेना के अपमान को चुनावी मुद्दा बनाते हुए बीजेपी ने आज देशभर में कोंग्रेस पर हल्लाबोल प्रदर्शन करने का फैसला किया है ! 

5. अपनी आय और आय का श्रोत बताएं राहुल गांधी - बीजेपी 

बीजेपी ने राहुल गांधी की बढती सम्पत्ति का ब्योरा रखते हुए मांग की है कि राहुल अपनी आय श्रोत सार्वजनिक करें !

6. भाजपा ने अबतक कुल 286 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की 

भाजपा ने अबतक 286 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं !

7. यूपी में आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 

पहले चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव अब आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे यह स्पष्ट खबर समाजवादी पार्टी से आई है !

8. फिर से आतंकी वारदात हुयी तो भारत चुप नहीं बैठेगा - श्रीमती  सुषमा स्वराज 

भारत में अगर फिर से कोई आतंकी वारदात होती है तो भारत चुप नहीं बैठेगा !विदेशमंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने आज पाकिस्तान को यह कड़ी चेतावनी दी !

9. मोदी सरकार ने पुलवामा हमले का बदला लिया लेकिन कोंग्रेस ने मुम्बई आतंकी हमले के बाद कुछ नहीं किया - रक्षा मंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण 

पुलवामा हमले का हमारी सरकार ने बदला लिया लेकिन कोंग्रेस ने मुम्बई आतंकी हमले के बाद कुछ नहीं किया ! रक्षामंत्री सुश्री निर्मला सीतारमण ने आज इसे लेकर जोरदार हमला कोंग्रेस पर बोला है !

10. ममता बनर्जी पर राहुल गांधी का तंज 

ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जो पहले हो रहा था एक दल के लिए अब भी कोलकत्ता में वही हो रहा है ए सिर्फ एक व्यक्ति ममता बनर्जी के लिए ! सरकार की नीति और नीयत दोनों पर कोंग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाये !

अभी की सुर्खियाँ यही हैं, देर शाम तक की खबरों की सुर्खिओं के साथ मिलेंगे फिर रात दस बजे ..

प्रधान सम्पादक 
- रंजन कुमार 

( AR NEWS - HINDI: YOUR TRUSTED WEB NEWS PORTAL )

No comments